{"_id":"624f2ff51ba29123e9274472","slug":"thieves-stole-24-goats-from-two-houses-hamirpur-news-knp6899374103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों से 24 बकरियां की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घरों से 24 बकरियां की चोरी
विज्ञापन
सरीला के पवई गांव के बाहर मृत पड़ी बकरियों को देखते ग्रामीण।
- फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव में बुधवार की रात चोर दीवार तोड़कर दो पशुपालकों की 24 बकरियां चुरा ले गए। इसमें से तीन बकरियां एक नलकूप के पास कटी हुईं और दो मरणासन्न हालत में मिली हैं। पीड़ितों ने थाने में और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर चोरी का खुलासा कराने की मांग की है। चोरी हुईं बकरियों की कीमत डेढ़ लाख बताई गई है।
पवई गांव निवासी संतराम ने बताया कि बुधवार की रात करीब दो बजे चोर दीवार तोड़कर उसके घर के अंदर घुस गए। चोरों ने दरवाजे की कुंडी खोलकर 18 बकरियां चुरा ले गए। इनमें से तीन बकरियों की गर्दन काटकर पास स्थित नलकूप पर फेंक गए हैं। इसके अलावा दो बकरियों के मुंह बांधकर खेत में छोड़ गए हैं। वह भी मरने की स्थिति में हैं।
घटना के समय वह परिवार सहित घर में सो रहे थे। किसी की आवाज आने पर घर के लोग जाग गए। बाहर आकर देखा तो बकरियां गायब थीं। गांव के बलवान ने बताया कि उनकी छह बकरियां चोरी हुईं हैं। घटना की जानकारी गुरुवार को हुई। पीड़ितों ने जरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि सूचना मिली है घटना की जांच की जा रही है। एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया संबंधित क्षेत्र की यूपी 112 पुलिस की गाड़ी कहां थी। इसकी जांच कराई जाएगी। तीन दिन में खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।