फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thieves made away with jewelery worth lakhs in broad daylight

Hamirpur News: दिन दहाड़े चोरों ने घर से पार किए लाखों के जेवरात

Mon, 24 Apr 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 24 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves made away with jewelery worth lakhs in broad daylight
- मुख्यालय के गांधी नगर मोहल्ला की घटना, पीड़िता ने दी तहरीर
विज्ञापन

फोटो 23 एचएएमपी 29 घटना स्थल पर पीड़िता श्वेता तिवारी से जानकारी लेते सीओ सदर व कोतवाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्यालय के गांधी नगर मोहल्ले में दिन दहाड़े चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों रुपये कीमत के जेवरात व 20 हजार रुपये नकदी पार कर दिए। जानकारी होने पर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ व कोतवाल ने मौके का निरीक्षण किया।

मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ले के पीछे गांधी नगर निवासी श्वेता तिवारी पत्नी रमाकांत तिवारी ने बताया कि वह शीतलपुर गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षा मित्र है। वह रविवार दोपहर मुख्यालय के मिश्राना मोहल्ला अपनी मां के यहां गई थी। थी। घर में बेटा आर्यन मौजूद था। जो करीब एक बजे अपने नानी के घर पहुंच गया। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर घर से जेवरात व 20 हजार रुपये नकदी पार दिए। बताया कि बेटा पहले घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा मिला। साथ ही कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देख बेटे ने उसे फोन कर सूचना दी। पीड़िता ने कोतवाली में सूचना दे करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व 20 हजार रुपये नकद के साथ दो गोलक फोड़कर रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर सीओ सदर राजेश कमल व कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने घटना की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed