फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The youth danced in joy as they broke the pot and threw the colour of faith on Holi.

Hamirpur News: मटकी फोड़ होली में उड़ा आस्था का गुलाल, झूमे युवा

Sat, 07 Mar 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The youth danced in joy as they broke the pot and threw the colour of faith on Holi.
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में शुक्रवार को आधा दर्जन स्थानों पर मटकी फोड़ होली का आयोजन किया गया। युवाओं की टोलियां अबीर गुलाल उड़ाते हुए होली गीतों पर खूब झूमे। मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कस्बा व आसपास के गांवों में सोमवार को होलिका दहन हुआ था। इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों की होली और फागों का दौर चला। शुक्रवार को मटकी फोड़ होली हुई। इसी के साथ होली उत्सव का समापन हुआ। कस्बे के मली कुआं चौराहा, थाना चौराहा, देवी चौराहा, मथुरा मंदिर, मंगिपुरवा और क्योंटरा मोहल्ला सहित आधा दर्जन स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। आयोजकों ने ऊंचाई पर रंग भरी मटकी बांध दी और फिर टीम को चुनौती दी। मटकी फोड़ने के लिए युवाओं की कई टोलियां मानव पिरामिड बनाकर घंटों प्रयास करती रहीं।
विज्ञापन

अंत में विजेता टीमों ने मटकी फोड़कर इनाम अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरी तरफ थाना चौराहे पर वृंदावन की झलक देखने को मिली। राधा कृष्ण के स्वरुप में सजे धजे कलाकारों ने गोपियों के साथ होली खेली। इस दौरान एसडीएम करनवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed