{"_id":"6984e8430ebb2ff8fb0dd027","slug":"the-young-man-was-beaten-with-a-pistol-on-his-temple-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135755-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर पीटा
विज्ञापन
-बांकी मार्ग में चार पहिया वाहन सामने लगाकर रोकी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम प्रधान के बेटे की बरात में शामिल होकर बाइक से गांव लौट रहे युवक को गांव के तीन युवकों ने साथियों के साथ मिलकर पीटा। बांकी मार्ग पर चार पहिया वाहन लगाकर बाइक सवार को रोक लिया। कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देकर पीटकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विदोखर पुरई निवासी संजय निषाद ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह तीन जनवरी को ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति की बेटे की शादी में शामिल होने कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आया था। शादी में शामिल होने के बाद रात 12:30 बजे बाइक से गांव लौट रहा था। बांकी मार्ग में कॉलेज के समीप गांव निवासी नीरज,सचिन कुशवाहा,सोनू ने अपने साथियों के साथ बीच सड़क पर चार पहिया वाहन सामने लगाकर रोक लिया और कनपटी में तमंचा लगाकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर चले गये। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। घटना की वजह के बारे में पता किया जा रहा है।