{"_id":"6a567cece6b189c7f80f06e6","slug":"the-young-man-took-his-own-life-by-consuming-a-poisonous-substance-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142533-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: युवक ने जहरीले पदार्थ खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: युवक ने जहरीले पदार्थ खाकर जान दी
विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 18- मृतक अमन सिंह की फाइल फोटो। परिजन
कुरारा। थानाक्षेत्र के रिठारी गांव में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देव सिंह ने बताया कि सोमवार रात को वह निजी नलकूप में सोने चला गया। वहीं बेटा अमन सिंह (22) खेतों की तरफ गया था। सुबह छह बजे जब वह जगा तो देखा कि खेतों में बेटा जमीन पर लेटा हुआ है। नजदीक जाकर देखा तो उसकी हालत नाजुक थी। उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।
प्रधान चंदेश सिंह गौर ने बताया कि अमन जहां मिला वहीं जहर का खाली पाउच पड़ा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।