{"_id":"6240a15b30a641251a42e51c","slug":"the-team-went-in-search-of-vanroj-raju-hamirpur-news-knp6878383140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटी के लिए पीछे घूमने वाला राजू बना गया लोगों की जान का दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटी के लिए पीछे घूमने वाला राजू बना गया लोगों की जान का दुश्मन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। हमलावर हुए वनरोज राजू की तलाश में वन विभाग की टीम लगी हुई है। पकड़े जाने पर उसे बहदीना अथवा अछपुरा के जंगल में छोड़ा जाएगा।
पांच वर्ष पूर्व कस्बे के गढ़ी मोहल्ला निवासी पशु प्रेमी सुलेमान खान को वनरोज का एक नवजात पेड़ पर फंसा मिला था। आगे का एक पैर टूटने पर चल नहीं पा रहा था। तब उन्होंने जेब से रुपये खर्च कर दूध व इलाज किया और इसे राजू नाम दे दिया। ठीक होने पर उसे छुट्टा कर दिया। लोग इसे राजू नाम से पुकारते तो यह दौड़ा चला आता और रोटी खाकर कुलांचे लगाता मस्ती करता रहता। शाम को सुलेमान के दरवाजे पर बैठ रात गुजारता था।
इधर छह माह पूर्व से हिंसक होने पर मोहल्ले के रामप्रसाद (60), दुकानदार जगमोहन (58), रामेश्वर वर्मा (65), दनकवा सोनकर (70), मैकू प्रजापति (65) व सिद्धगोपाल वर्मा को लहूलुहान कर चुका है। शनिवार को खेत से घर आ रहे वृद्ध किसान रामआसरे प्रजापति को मौत की नींद सुला दिया। अब दहशत में रविवार को किसान खेत खलिहान की तरफ अकेले नहीं गए।
टीम वनरोज की तलाश में जुटी
वन विभाग के आधा दर्जन कर्मी सुबह से वनरोज को पकड़ने के लिए सुमेरपुर मौजे में खाक छानते रहे। ने कहा टीम लगी है। जल्द ही उसे पकड़कर बहदीना अछपुरा के जंगलों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बिशन सिंह यादव, रेंजर
सदर विधायक देंगे आर्थिक मदद
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर होने जानकारी विधायक डा. मनोज प्रजापति को दी है। उन्होंने आर्थिक मदद देने के लिए आश्वासन दिया है। वहीं शासकीय योजनाओं के माध्यम से किसान दुर्घटना के तहत लाभ दिलाने की बात कही है।
है।