फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The team reached on the information of child marriage, gave instructions

बाल विवाह की सूचना पर पहुंची टीम, दी हिदायत

Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The team reached on the information of child marriage, gave instructions
राठ। क्षेत्र के सरसई गांव में बाल विवाह होने की सूचना पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने शादी रुकवा दी। वधू की उम्र मात्र 15 साल होने पर अधिकारियों ने बाल विवाह करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन

सरसई गांव निवासी 15 वर्षीय बालिका का रिश्ता तय कर दिया गया। गुपचुप तरीके से विवाह की रस्मे निभाईं जा रहीं थीं। शनिवार को तुरना गांव के एक मंदिर से विवाह होना था। बाल विवाह की सूचना किसी ग्रामीण ने राज्य बाल संरक्षण विभाग नई दिल्ली में की। शिकायत पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रोबेशन अधिकारी ने बाल संरक्षण अधिकारी दीप्ति अग्निहोत्री के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने जांच पड़ताल की। जहां बालिका के परिजनों ने शादी होने से साफ इनकार कर दिया। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया ग्रामीणों ने नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने की बात कही है। जिस पर लड़की के परिजनों को सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

टीम में विधि सह पर्यवेक्षक अधिकारी जया वाजपेयी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गोपाल कृष्ण, वन स्टॉप सेंटर मैनेजर मोनिका गुप्ता, काउंसलर रंजना शर्मा, चाइल्ड लाइन के अखिलेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed