फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The SP MP should apologize, otherwise the protests will continue.

Hamirpur News: सपा सांसद मांगे माफी मांगें, नहीं तो जारी रहेगा प्रदर्शन

Fri, 15 May 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The SP MP should apologize, otherwise the protests will continue.
सपा सांसद के खिलाफ पैदल मार्च निकालते भाजपाई। - फोटो : संवाद
हमीरपुर। सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका स्थित आंबेडकर पार्क में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर सपा सांसद से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन



मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में भाजपाइयों ने तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने कहा कि भाजपा एक संस्कारी पार्टी है। कहा कि कुछ विपक्षी पार्टियां ऐसी भी हैं जिनके कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संस्कार का ज्ञान ही नहीं है।
विज्ञापन


सपा सांसद अजेंद्र लोधी ने प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की है। वह जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक घेराव जारी रहेगा। नपा अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने भी बयान की निंदा की। मौके पर जिला महामंत्री नरविंद सिंह, मुकेश प्रजापति, लक्ष्मी रतन साहू, उत्तम सिंह, आशीष पालीवाल, लालाराम निषाद, किशन व्यास, मीना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed