फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The sheep slaughtered the shepherd's feet, death

भेड़ को नहलाते चरवाहे का फिसला पैर, मौत

Thu, 11 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 11 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
The sheep slaughtered the shepherd's feet, death
राठ में पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली के बड़ा गांव के एक खेत में बने तालाब में भेड़  को नहलाते समय चरवाहा का पैर फिसल गया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


बड़ा गंाव निवासी बृजेश पाल (27) पुत्र विश्वनाथ पाल भेड़ पालन कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। गुरुवार की सुबह वह अपनी करीब 40 भेड़ों को चराने के लिए खेतों की ओर निकल गया। दोपहर करीब 12 बजे बृजेश श्यामला देवी मार्ग पर फूलसिंह के खेत में बने तालाब के किनारे पहुंचा। उस दौरान उसके साथ उसकी पत्नी अनीता भी थी। बृजेश के चचेेरे चाचा गोविंद दास पाल ने बताया कि बृजेश एक भेड़ को पानी के अंदर ले गया और उसे नहलाने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। किनारे पर अन्य भेड़ों की रखवाली कर रही पत्नी ने जब डूबता देखा तो चिल्लाई। खेतों के आसपास काम कर रहे लोगों ने आवाज सुनी तो दौड़ पड़े। तब तक बृजेश पानी में डूब चुका था। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। बताया कि बीते साल फूलसिंह ने खेत में बने तालाब की गहरी खुदाई कराई थी। तालाब की गहराई करीब 20 फीट बताई जाती है। बताया कि बृजेश को गहराई का पता नहीं था। पति की मौत पर पत्नी और मां बाप का रोरोकर बुराहाल है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed