{"_id":"5798fe634f1c1bbf6121e40c","slug":"the-rain-of-the-36-villages-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने 36 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने 36 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के विद्युत सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात से कस्बे में हो रही झमाझम बारिश से कस्बा के चरखारी मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र में जलभराव हो गया। पानी ओसीबी मशीनों में भर गया। जिससे 36 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के अवर अभियंता रवींद्र साहू ने बताया कि ऐसे हालात में कम से कम दो दिनों तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाएगी। उधर, बारिश से खेत, तालाब और पोखर उफना गए हैं।
विज्ञापन
कस्बा सहित क्षेत्र में मंगलवार की रात से लगातार मूसलाधार बारिश होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी वर्षा के चलते खेत, तालाब और पोखर उफना गए हैं। कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में नाला व नालियों के उफना जाने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन
अतिवृष्टि से कस्बा के चरखारी मार्ग पर स्थित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में जलभराव हो जाने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। उपकेंद्र से 36 गांवों में होने वाली आपूर्ति ठप हो गई है। दो दिनों तक बिजली न आने की बात जेई ने कही है। ऐसे में आधा दर्जन गांवों में संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाएं भी बिना बिजली के बंद रहेंगी। इससे क्षेत्र में पीने के पानी का भी संकट रहेगा।
विज्ञापन
33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में भारी जलभराव से आवासों में रह रहे विद्युत कर्मी मकान छोड़कर सड़कों पर डेरा जमाए हैं। जेई रवींद्र साहू ने बताया कि भारी जलभराव के कारण कंट्रोल रूम में पानी भर गया है। जिससे वहां लगी बिहूंनी, अलरा, इमिलियां एवं मुस्करा कस्बे की ओसीबी मशीनों में पानी भर गया है।
ऐसे में यह फीडर किसी भी हालत में चालू नहीं किए जा सकते है। ऐसे में अगर विद्युत आपूर्ति चालू की जाती है, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। जलभराव को देखते हुए कम से कम दो दिनों तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकेगी। जिससे ब्लाक के 36 गांवों के लोगों को दो दिनों तक बिजली पानी के संकट से जूझना पड़ेगा। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि कस्बे की जलनिकासी की स्थाई व्यवस्था कराई जाए। ताकि समस्या से निजात मिल सके।