फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The pyres of both the brothers burnt together, every eye became moist

Hamirpur News: एक साथ जली दोनों भाइयों की चिताएं, हर आंख हुई नम

Thu, 07 Dec 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The pyres of both the brothers burnt together, every eye became moist
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरुआ सुमेरपुर। बुधवार को टेढ़ा गांव में सीवर टैंक में सिपाही के साथ उसके बड़े भाई के गिरने से हुई मौत के बाद देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। शवों के गांव आते ही परिजनों में मातम छा गया। दोनों का गुरुवार सुबह गांव में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों चिताओं के एक साथ जलने से लोगों की आंखें नम हो गई। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
टेढ़ा गांव निवासी कलकु कुशवाहा का छोटा पुत्र लालबहादुर उर्फ कल्लू कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाने में तैनात था। यह एक सप्ताह पूर्व छुट्टी लेकर गांव आया था। बुधवार को यह घर पर बने सीवर टैंक की छत पर खड़े होकर अपने बड़े भाई रामसेवक उर्फ भूरा से मकान निर्माण के बारे में बातचीत कर रहा था। अचानक सीवर टैंक का ढक्कन टूट जाने से सिपाही उसके अंदर जा गिरा था। उसको बचाने के लिए बड़ा भाई भूरा भी कूद गया था।
विज्ञापन

दोनों की दम घुटने से मौत हो गई थी। देर शाम दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए थे। गुरुवार को दोनों भाइयों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों भाइयों की एक साथ चिताएं जलने पर गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई। उधर मंझनपुर थाने से आए साथी पुलिस कर्मियों ने सिपाही को अंतिम विदाई देकर गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण
- दोनों भाइयों की मौत के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है जिसके चलते बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed