{"_id":"583345a94f1c1b9c28b3a4b9","slug":"the-old-notes-to-the-account-holder","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता धारक को थमा दिए पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता धारक को थमा दिए पुराने नोट
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुराने नोट दिखाता उपभोक्ता।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमेरपुर क्षेत्र के देवगांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के खुलने व बंद होने का कोई समय नहीं है। सोमवार को पत्नी के इलाज के लिए रुपये निकालने गए युवक को बैंक कैशियर ने बंद हो चुकी करेंसी के छह हजार रुपये थमा दिए। पीड़ित उपभोक्ता नोटों को बदलवाने के लिए परेशान घूम रहा है।
विज्ञापन
देवगांव निवासी राजकुमार ने बताया कि इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में उसका खाता है। पत्नी की डिलेवरी हुई है। इलाज के लिए छह हजार रुपये निकालने आया। लेकिन कैशियर ने उसे पांच सौ व एक हजार रुपये के पुराने नोट थमा दिए। वहीं, गांव निवासी देवकली ने बताया कि उसकी पुत्री जानकी की आठ दिसंबर को शादी है। बीते एक सप्ताह से बैंक आ रही है।
विज्ञापन
रुपये नहीं मिले हैं। आरोप लगाया कि मैनेजर मुंह देखा व्यवहार कर रहे है। भौरा गांव निवासी शंकर कुशवाहा ने बताया कि बैंक सुबह 10:30 बजे खुली तो लाइन में बैठ गया। मगर उसका पैसा नहीं मिला। दोपहर 1:30 बजे बैंक बंद कर दिया और कहा कैश खत्म हो गया है। उसकी पुत्री की 30 नवंबर को शादी है। बैंक मैनेजर कामता प्रसाद वर्मा ने बताया कि कैश की कमी है। पुराने नोट दिए जाने पर कहा कि उनकी जानकारी में नहीं है। कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह गलत है। इसकी वह कैशियर से जानकारी करेंगे।
विज्ञापन