फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The occupants of the dam were worried after receiving the notice by registered post.

Hamirpur News: रजिस्टर्ड डाक से नोटिस मिलने पर बंधी के कब्जाधारकों की बढ़ीं धड़कनें

Sun, 01 Mar 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The occupants of the dam were worried after receiving the notice by registered post.
भरुआ सुमेरपुर। सिंचाई विभाग की बंधी को ध्वस्त कर मकान व दुकानें बनाने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। विभाग ने पहले सीधे नोटिस देने के बाद अब रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजे हैं। नोटिस की अवधि छह मार्च को समाप्त हो रही है, इसके बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित महोबा सिंचाई विभाग की बंधी संख्या-दो का निर्माण 1970 के दशक में किया गया था। करीब दो दशक पहले लोगों ने इस बंधी को तोड़कर उस पर आवासीय व व्यावसायिक निर्माण कर लिया। बंधी को खाली कराने के लिए सरीला तहसील के ग्राम रहटिया निवासी श्यामबाबू यादव ने वर्ष 2021 में जनहित याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान सिंचाई विभाग महोबा ने 95 कब्जाधारकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, इसके आधार पर सितंबर 2021 में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए। इसके बाद विभाग दो बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। अब 20 फरवरी को जारी अंतिम नोटिस को रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया है, इसमें 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed