फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The motorcycle collided with the divider in the fog, killing two people.

Hamirpur News: धुंध में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

Wed, 31 Dec 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The motorcycle collided with the divider in the fog, killing two people.
सरीला/राठ। थाना जरिया के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस और एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचाया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, सिर में चोट लगने से दोनों की मौत हुई है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के नौगांव निवासी प्रत्यूष वाजपेयी (22) और किशन चतुर्वेदी (24) मंगलवार शाम बाइक से उरई जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। तभी जरिया थानाक्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के पिलर 148 किलोमीटर के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस व 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को देकर दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लेकर थाना में खड़ा कराया है। थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed