फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The miscreants robbed the milkman by hitting the butt of the gun

बेखौफ बदमाशों ने चौबीस घंटे के भीतर की दूसरी लूट

Sat, 09 Apr 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the milkman by hitting the butt of the gun
बिवांर (हमीरपुर)। हाईवे पर बदमाशों ने दूधिया को तमंचे की बट मारकर उसकी बाइक व 10 हजार रुपये लूट लिए। घायल दूधिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

हमीरपुर शहर के ग्वालटोली मोहल्ला निवासी दूधिया रामनरेश यादव (52) शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे भरखरी गांव से लौट रहा था। तभी हमीरपुर राठ हाईवे पर निवादा गांव के निकट घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने
विज्ञापन

लाठी मारकर रामनरेश को गिरा दिया। इसके बाद तीनों ने उसकी बाइक छीन ली और जेब में रखे रुपये निकालने के लिए हाथापाई शुरू कर दी।
दूधिया के मुताबिक तभी एक बदमाश ने सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद दूधिए ने फोन कर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सीओ रविप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बताया कि दूधिए की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान के लाख प्रयास के बाद भी जनपद के अपराधों में कमी नहीं आ रही है। चार दिन पूर्व ही जिले में महिला के साथ चेन लूट व उसके एक दिन पहले एक ही रात में चारों से लाखों की चोरी भी हुई थी। इसके अलावा

बीते गुरुवार को भी लुटेरों ने महिला व उसके देवर के साथ लूटपाट की थी। अपर एसपी अनूप कुमार का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी, स्वाट टीमों के साथ कई टीमें लगीं है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed