फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The lawyer met with the BJP leader; the meeting lasted 25 minutes.

Hamirpur News: भाजपा नेता से मिले अधिवक्ता, 25 मिनट हुई मुलाकात

Mon, 15 Dec 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 15 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The lawyer met with the BJP leader; the meeting lasted 25 minutes.
हमीरपुर। भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान से वृद्धाश्रम में मिलने के लिए उनके अधिवक्ता पुष्पेंद्र कुमार सिद्धार्थ शाम के वक्त पहुंचे। परमीशन के चक्कर में वह परेशान रहे। जब पहुंचे तो 25 मिनट की मुलाकात हुई। मुलाकात में जरूरी बातों के साथ स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस मंगलवार 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

लखनऊ से बरामद भाजपा नेता सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस सुपुर्दगी में है। पुलिस ने उन्हें शहर के समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में रखा है। सोमवार को दिन की शुरुआत छह बजे चाय के साथ हुई। इसके बाद सात बजे तले हुए चना खाए। इसके पहले एक सेव खाया। दोपहर में नहाने के बाद स्वास्थय परीक्षण हुआ। इसके बाद अरहर की दाल, आलू व बैंगन की मिक्स तरी दार सब्जी, चावल, रोटी व सलाद खाया। रविवार की रात में एक गिलाश दूध पीकर सो गए थे। सोमवार को दोपहर तीन बजे के लगभग अधिवक्ता उनसे मिलने पहुंचे। अधिकारियों की परमीशन के बाद उनसे तकरीवन 25 मिनट की मुलाकात हुई। इस दौरान कानूनी बातों के अलावा सेहत पूछी। भाजपा नेता ने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। यहां पर सब साधारण व्यवस्थाएं ही मिली। परिवार को मिलने की मनाही थी, दूर से देखने की इजाजत थी। हालांकि दूर से देखने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed