फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The issue of lift closed for 34 years raised in the assembly

जिला अस्पताल की बंद लिफ्ट चलवाने व चंद्रावल नदी में पुल निर्माण का मांग उठाई

Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
The issue of lift closed for 34 years raised in the assembly
हमीरपुर। सदर भाजपा विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने सोमवार शाम विधानसभा में जिला अस्पताल में 34 साल से बंद पड़ी लिफ्ट का मुद्दा उठाया। साथ ही पुल, बरातशाला और बालिका विद्यालय के भवनों के निर्माण कराने की बात कार्य सूची में दर्ज कराई।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि सुमेरपुर ब्लाक में कैथी के करेना डेरा से रामसूरत प्रजापति के डेरा तक, विकासखंड मौदहा के मदारपुर डेरा से नरायच रोड तक सड़क मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की है। सुमेरपुर ब्लाक के अतरार गांव से सायर मार्ग का नवनिर्माण कराए जाने की मांग उठाई। मौदहा कस्बे में मलीकुआ चौराहे से राठ तिराहे के बड़ेरी नाला पर लघु सेतु का निर्माण कराने व चंद्रावल नदी में परेहटा गांव के निकट पुल निर्माण कराए जाने की मांग की है। विधायक ने बुंदेलखंड के अति पिछड़े विधानसभा क्षेत्र में एक बालिका विद्यालय स्थापित कराने व गरीबों की बेटियों की शादी को लेकर बरात ठहराए जाने के लिए प्रत्येक गांव में बरातशाला या सामुदायिक केंद्र भवनों का निर्माण कराने का मुद्दा कार्य सूची में दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में जान गंवाने वाले परिजनों को आर्थिक मदद देने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed