Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The issue of electricity bills of Kanshiram Colony residents dominated the Samadhan Diwas.

Hamirpur News: समाधान दिवस में छाया रहा कांशीराम कॉलोनी निवासियों के विद्युत बिल का मुद्दा

Tue, 24 Mar 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The issue of electricity bills of Kanshiram Colony residents dominated the Samadhan Diwas.
हमीरपुर। सदर तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने शिकायतें सुनीं। इसमें कांशीराम कॉलोनी में बिजली बिल का मुद्दा छाया रहा। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि निगम ने एक साथ बिल भेज दिया है। उन्हें जमा करने में परेशानी हो रही है। इसी क्रम में 35 शिकायतों पर सुनवाई हुई। तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कांशीराम कॉलोनी निवासी पुरुष-महिलाएं नारेबाजी करते हुए पहुंचे तो अधिकारी सकते में आ गए। बिजली निगम के अधिकारी के साथ ही सदर एसडीएम केडी शर्मा सभागार से बाहर आ गए और नारेबाजी करने वालों को शांत कराया। कांशीराम कॉलोनी वार्ड की सभासद रजनी देवी के साथ पहुंचे लोगों का कहना है कि पांच सौ रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था और अब पूरी रकम एकमुश्त मांगी जा रही, जिसे जमा करना मुश्किल है। लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनका बिल 25,000 हजार बताया जा रहा। सुमन के 55,000, मायादेवी के 17000, बीना के 70000, पार्वती 21000, सलीम 37000, चंद्रभूषण 17000, सुमित्रा 15000 का बिल है, जो एक मुश्त अदा करने के लिए कहा जा रहा। जिलाधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



चार पहिया दर्शाकर पात्र गृहस्थी कार्ड कर दिया बंद

शहर के मोहल्ला रमेड़ी निवासी शिवप्रताप सिंह संपूर्ण समाधान दिवस में पात्र गृहस्थी कार्ड को बंद किए जाने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके नाम पर चार पहिया वाहन दर्शा कर कार्ड को बंद कर दिया, उन्हें सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग ने किस तरह जांच पड़ताल की गई यह समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाउस टैक्स हमने जमा किया, हमें ही किया जा रहा बेदखल


शहर के वार्ड चार की सभासद व भाजपा नेत्री आशादेवी की पुत्रवधू सीता पत्नी विराट संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि उनकी सास के नाम से नगर पालिका में एक मकान दर्ज है। हाउस टैक्स भी हम लोगों ने भरा, लेकिन पूर्व में आई बाढ़ में मकान ढह गया था। अब उसे बनवाने के लिए प्रयास किया तो पड़ोसी ने अड़चन पैदा कर दी और स्वयं निर्माण करा रहे हैं।



थानेदार ने नहीं सुनी फरियाद

कुरारा थाना क्षेत्र के जखेता निवासी रेखा रोती बिलखती तहसील सभागार में अधिकारियों के समक्ष पहुंची। उसने बताया कि पति ने उसकी पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। उसने बताया कि वह थाने पहुंची और पति की पिटाई से आए जख्म दिखाना चाहे तो पुलिस ने देखने से इन्कार कर दिया और मेरी फरियाद भी नहीं सुनी। बस यह कह दिया कार्रवाई करेंगे। थाना प्रभारी ने उसे समझाने का प्रयास किया।


राठ में 46 शिकायतों में 5 का हुआ निस्तारण
राठ। तहसील सभागार में सोमवार को एडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें 46 शिकायती पत्र आए। मौके पर मात्र पांच का निस्तारण हुआ।
मियांपुरा मोहल्ला निवासी अधिवक्ता बलबीर सिंह यादव ने राठ दक्षिण में नाली पर कब्जे की शिकायत की है। कब्जा हटाने व कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीवानपुरा मोहल्ला के अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी किसान ने उनके खेत के कुछ हिस्से पर रूप से कब्जा कर लिया है। वहीं बहगांव के भूपत सिंह ने चकरोड पर कब्जे की शिकायत की है। नंदना की तुलसारानी ने लेखपाल पर फर्जी वरासत किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। (संवाद)

मौदहा में सिर्फ एक शिकायत का हुआ निस्तारण
मौदहा। नगर के तहसील परिसर पर स्थित सभागार भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी करण वीर सिंह ने की। इस मौके पर मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश यश ने भी अचानक समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण की हकीकत जानी। समाधान दिवस में 20 शिकायतों में एक का निस्तारण हो सका। सबसे अधिक मामले राजस्व व पुलिस से संबंधित रहे। नगर के अधिवक्ता उमाशंकर मधुपिया ने मंडलायुक्त को बताया कि उन्होंने तहसील परिसर में स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर नगर पालिका से मांग की थी लेकिन तहसील परिसर में आज तक लाइटें नहीं लग सकी। इसी प्रकार उमाशंकर का कहना है कि नगर में गौशाला के जिम्मेदारों ने गायों को तो गौशाला में पहुंचा दिया लेकिन नगर के मुख्य मार्ग पर सांड आज भी छुट्टा विचरण कर रहे हैं। विद्या पत्नी कृपाली ने बताया कि उसकी गुसियारी में स्थित कृषि योग्य भूमि में चना व मटर की फसल बोई थी जब वह 22 मार्च को फसल कटवाने पहुंची तो गांव के गयादीन व उसके पारिवारिक जनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे फसल नहीं काटने दी उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय के अलावा क्षेत्र के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed