{"_id":"577d4cc14f1c1b72027fb7d9","slug":"the-girl-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने शादी करने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की ने शादी करने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात से एक दिन पूर्व लड़की के शादी से इंकार करने पर वर पक्ष में हड़कंप मच गया। लड़की ने जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए बांदा जिले के जसपुरा थानाध्यक्ष से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दोनों पक्षों के नाते-रिश्तेदार दुल्हन को मनाने में जुटे हैं। उधर, थानाध्यक्ष ने लड़की को नाबालिग बताया है और शादी रुकवाने की बात कही है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बांदा जनपद के जसपुरा में तय हुई थी। बारात सात जुलाई को जानी थी। जिसे लेकर वर पक्ष ने सारी तैयारियां कर ली थीं और घर में नाते-रिश्तेदारों का आने का सिलसिला भी शुरू हो गया था।
विज्ञापन
इसी बीच लड़की ने जसपुरा थाने में खुद को नाबालिग बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया और जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए रिश्ते से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। बारात आने के एक दिन पहले युवती के शादी से इंकार करने पर वर पक्ष में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने उसे मनाने का प्रयास भी किया। लेकिन बात नहीं बनी। थानाध्यक्ष जसपुरा महेश सिंह ने बताया कि लड़की ने प्रार्थना पत्र दिया है। उसने अपने को नाबालिग बताया है। इसी के कारण शादी रुकवा दी गई है। उधर, वर पक्ष में रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। लेकिन अचानक लड़की के इस फैसले की जानकारी होने पर सभी लोग सकते में आ गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायन ने बताया कि लड़की के शादी से इंकार करने से वर पक्ष को काफी नुकसान हुआ है।