Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'.

Hamirpur News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व

Thu, 12 Nov 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The four-day Chhath festival begins today with 'Nahay-Khay'.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं परिवार में उत्साह का माहौल है। छठ पूजा के लिए कस्बे के गायत्री गंगा घाट को नगर पंचायत ने साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से तैयार कराया है।
विज्ञापन

पर्व के पहले दिन शुक्रवार को व्रती महिलाएं नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प लेंगी। शनिवार को खरना पूजन होगा। रविवार की शाम को व्रती महिलाएं नदी और सरोवर के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया जाएगा। करीब 72 घंटे तक चलने वाला कठिन व्रत सोमवार की संपन्न होगा।
विज्ञापन


कंचनबाला सिंह ने बताया कि जिस तरह दिवाली एवं होली पर लोगों में उत्साह रहता है, उसी तरह छठ पर्व पर भी परिवार के सभी सदस्य मिलकर उत्सव मनाते हैं। तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला सिंह ने बताया कि छठ पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत को महिलाएं पूरी श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ करती हैं। छठ मैया से पुत्र, पति के दीर्घायु की कामना की जाती है।

कद्दू की सब्जी का है विशेष महत्व
नहाय-खाय में मुख्य रूप से कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात और चने की दाल बनाई जाती है। भोजन तैयार करने में सेंधा नमक और शुद्ध घी का प्रयोग किया जाता है। कई स्थानों पर कद्दू की सब्जी को विशेष महत्व दिया जाता है। प्रसाद भगवान सूर्य और छठी मइया को अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी भोजन करते हैं। इस दिन से घर में लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन पूरी तरह वर्जित हो जाता है।


छठ पूजा के लिए गायत्री गंगा घाट चकाचक
भरुआ सुमेरपुर। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत ने गायत्री तपोभूमि स्थित गायत्री गंगा घाट पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई हैं। यहां पिछले दो दशकों से छठ पूजा का आयोजन होता आ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि घाट की सफाई के लिए 10 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, बिजली, चेंजिंग रूम और सचल शौचालय की व्यवस्था की जा रही है ताकि व्रती महिलाओं और उनके परिजनों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed