फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The doctor was found missing from the OPD at 10.15 am.

Hamirpur News: सवा 10 बजे ओपीडी से नदारद मिले चिकित्सक

Tue, 02 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The doctor was found missing from the OPD at 10.15 am.
मौदहा। नगर की स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। सोमवार सुबह सीएचसी ओपीडी में डॉक्टर नदारद मिले। भर्ती वार्ड में फटे गद्दे स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने के चलते मरीज निजी चिकित्सकों के यहां दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार सुबह से पर्चा काउंटर में मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। सुबह 10:15 बजे नेत्र व दंत ओपीडी में ताला लटकता मिला। वहीं, महिला चिकित्सक डॉ. नूपुर सचान के कक्ष में बाहर से सिटकनी लगी मिली। वहीं, भर्ती वार्ड में कोई भी मरीज नहीं मिला। बेड में पड़े फटे गद्दे स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलते दिखाई दिए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कई वर्षों से इन्हें नहीं बदला गया है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया कि उन्होंने 10:20 बजे ओपीडी का निरीक्षण किया था, तो दोनों डॉक्टर मौजूद थे। दोनों से लेट आने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। पांच महीने पहले ही नए गद्दे रखे गए थे। जल्द ही नए गद्दे बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed