{"_id":"6aac297f536d7235c9053f7d","slug":"the-dispute-that-started-over-drainage-is-now-vocal-on-social-media-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145189-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जल निकासी से शुरू झगड़ा अब सोशल मीडिया में मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जल निकासी से शुरू झगड़ा अब सोशल मीडिया में मुखर
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। वर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष में जल निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की चौखट के बाद अब सोशल मीडिया पर पहुंच गया है। मंगलवार को एक कथित ऑडियो ने सियासी हलचल और बढ़ा दी। वायरल ऑडियो में सपा की पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि की आवाज होने का दावा है। इसमें विधानसभा क्षेत्र राठ से टिकट मिलने की स्थिति में बगैर किसी का नाम लिए अपने समाज के वोट दिलाने की बात कह रही हैं। इसमें जो फोटो लगाई गई है वह वर्तमान भाजपा चेयरमैन आशा रानी कबीर की है।
नगर पंचायत कुरारा की सियासत इस वक्त गरमाई हुई है। पूर्व व वर्तमान चेयरमैन आमने-सामने हैं। बात वार्ड नंबर नौ में जल निकासी को लेकर शुरू हुई थी। पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि पर जल निकासी में अड़चन पैदा करने का आरोप लगा है। नौ इंची पट्टी को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया था। जब दोबारा उन्होंने पट्टी बना ली तो चेयरमैन आशा रानी कबीर स्वयं मौके पर पहुंची। यहीं पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी। चेयरमैन ने पूर्व चेयरमैन व उनके भांजे व चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पूर्व चेयरमैन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक के पास तक पहुंची लेकिन उनका पक्ष नहीं सुना गया। इसके बाद मौजूदा चेयरमैन ने एक वीडियो बनाकर पूर्व चेयरमैन से अपनी जान को खतरा बता दिया। मंगलवार को अब एक ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करत है। इसमें वोटों की सौदेबाजी पर बात हो रही है। कथित ऑडियो ने दोनों पक्षों के बीच चल रही तनातनी को सोशल मीडिया पर भी मुखर कर दिया है।
विज्ञापन
फर्जी है, एआई से तैयार किया गया : पूर्व चेयरमैन
पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि ने वायरल ऑडियो को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल करने के इरादे से एआई की मदद से फर्जी ऑडियो तैयार कर वायरल किया गया है। ऑडियो में उनकी आवाज होने का दावा गलत है। सपा के लिए वह वर्षों से समर्पित होकर काम करती आ रही हैं और आखिरी सांस तक काम करेंगी। अगर निष्पक्ष जांच होगी तो हकीकत सामने आ जाएगी।
ऑडियो असली है, कोई षड्यंत्र नहीं : चेयरमैन
चेयरमैन आशा रानी कबीर से जब वायरल ऑडियो के संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऑडियो की बात गलत नहीं है। इसमें किसी तरह का कोई षड्यंत्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि न ही कोई एआई तकनीकी का प्रयोग हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्व चेयरमैन भरोसे के लायक नहीं है। वह अपनी बात से मुकर रही हैं।