फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The deceased turned out to be six months pregnant

छह माह की गर्भवती निकली मृतका

Sat, 14 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The deceased turned out to be six months pregnant
कुरारा( हमीरपुर)। क्षेत्र के उमराहट गांव में नवविवाहिता की हत्या का पड़ोसी में एकतरफा प्रेम में पड़कर कर दी। मृतका छह माह की गर्भवती थी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने सख्ती बरती तो हत्या का सच सामने आ गया।
विज्ञापन

हत्यारोपी शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को मृतका वंदना (25) पत्नी संजू घर में अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ अकेली थी। तभी वह उसके घर में घुस गया। वंदना के विरोध करने पर बसूले से कई वार कर उसकी हत्या कर शव को मकान के बाहर पेड़ में लटकाकर आत्महत्या की कहानी रची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड टीम की मदद से पड़ोसी युवक शिवकुमार को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतका छह माह की गर्भवती थी। जिसके शरीर में पांच चोटों के निशान पाए गए हैं। वहीं हत्याकर शव को फांसी पर लटकाए जाने के पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के के दीक्षित ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में चोटों से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतका छह माह की गर्भवती थी। दुष्कर्म के आरोप की जांच के लिए स्लाइड बनाई जाएगी।
इनसेट
हत्यारोपी ने पुलिस को किया गुमराह
नवविवाहिता हत्याकांड का हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलिस चौकी पहुंचकर बताया कि हत्यारों ने उसके ऊपर लाठियों से वार किया है। बीच बचाव करने में उसे भी चोटें आई हैं। शंका होने पर पुलिस ने उसके कपड़े उतरवाकर देखा तो शरीर पर नाखून के निशान मिले। कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्यारे ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

पहले पानी मांगा, फिर मार डाला
ग्रामीणों के अनुसार हत्यारोपी मृतका से एक तरफा प्यार करता था। गुरुवार की रात वह मृतका से 15 कदम दूर लेटा था। देर रात मृतका को जगाकर उससे पीने के लिए पानी मांगा था। पानी लेने गई मृतका के पीछे हत्यारोपी भी घर के अंदर चला गया और उसे पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। जिसपर घर में रखे बसूले से गर्दन व सिर पर कई वार कर हत्या कर दी और शव को साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटका दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी की शादी करीब दस वर्ष पूर्व बचरौली गांव में हुई थी। जिसके चार बच्चे हैं। आरोपी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed