{"_id":"61df1ce555a4791c7e7b86ef","slug":"the-contractors-of-religion-misleading-the-public-hamirpur-news-knp6750062142","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के ठेकेदार जनता को कर रहे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के ठेकेदार जनता को कर रहे गुमराह
विज्ञापन
राठ। कैंथा गांव के मौन साधना देव स्थान में 31वां सर्वधर्म सम्मेलन व महायज्ञ आयोजित हुआ। जिसमें 80 देव स्थानों के संचालकों ने प्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
मौन साधना केंद्र महोबा के संचालक सुनीत कुमार वियोगी ने कहा कि धर्म, जाति व ईश्वर के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। झांसी के बुंदेलखंड प्रचारक डॉ.भवानी सिंह परिहार ने कहा कि मौन साधना से मन को शांति मिलती है।
मौन साधना केंद्र रोहनियां मंदिर राठ के संचालक राजेश कुमार शर्मा उर्फ नीलू महाराज ने कहा कि धर्म के ठेकेदार जनता को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि निश्चित समय की मौन साधना से सब प्राप्त हो सकता है। भगवानदास लोधी बिलरख ने राजनेताओं द्वारा मौन साधना केंद्रों की उपेक्षा पर दुख जताया। रंजीत सिंह गरौठा ने मौन साधना का महत्व बताया। संचालन गायत्री प्रसाद पांडेय ने किया। रामप्रकाश राजपूत, धनीराम, खेमचंद्र, मालती, खूबचंद्र, हरनारायण सिंह, पुष्पा यादव, नर्मदा वर्मा, मगन बाल्मीकि, प्रेमचंद्र अनुरागी, मन्नीलाल राजपूत, सुखनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।