फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The body of the child was found submerged in the river

नदी में डूबे बालक का शव मिला

Sun, 10 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The body of the child was found submerged in the river
अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद युवक का शव बरामद - फोटो : amar ujala

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा गांव में शनिवार को श्याम नदी में बहा 11 वर्षीय बालक का शव स्थानीय गोताखोरों ने 26 घंटे बाद ढूंढ निकाला। बालक का शव किमी आगे बह गया था। मप्र की सीमावर्ती क्षेत्र से निकली श्याम नदी तहसील के इचौली, गुसियारी होते हुए गुरदहा गांव से आगे चंद्रावल नदी में गिरती है। बारिश में नदी अपने उफान पर है। संपर्क मार्ग के रपटा के ऊपर तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को गुरदहा निवासी सुरेश कुमार वर्मा का 11 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार सुबह करीब दस बजे अपने घर से साथियों के साथ श्याम नदी के निकट शौच को गया। वह साथियों के साथ स्नान करने लगा। तभी गहराई में जाने पर वह डूब गया और तेज बहाव से वह डूब गया। बच्चे के डूबने के बाद गांव सहित आसपास के गोताखोर घटना के बाद से उसकी तलाश कर रहे थे। गोताखोरों को सोमवार करीब 12 बजे सफलता मिली। बच्चे के शव को लेकर पुलिस और गांव का लेखपाल भी जायजा लेने पहुंचे। छिमौली गांव से गोताखोर भी उसे ढूंढते रहे। पीड़ित पिता ने बताया कि गांव से करीब एक किमी दूर नदी किनारे दिनेश का शव उतराता मिला है। बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed