फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The accused's father's mansion is on government land.

Hamirpur News: सरकारी जमीन पर है आरोपी के पिता की कोठी

Sun, 18 Jan 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The accused's father's mansion is on government land.
फोटो 17 एचएएमपी 12- सुमेरपुर में कमलेश तिराहा के बगल में बना आलीशान मकान। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के कमलेश तिराहा में बांदा मार्ग किनारे बना आरोपी के पिता का आलीशान मकान मैकासुर बाबा आश्रम व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है। इसी मकान में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस में छापा मार कर मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया था। बाद में इसी मकान में दोपहर को आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पथराव करके तोड़फोड़ की थी। इस आलीशान मकान का कोई नक्शा नगर पंचायत से स्वीकृत नहीं कराया गया है, न ही इसका हाउस टैक्स लगता है।
विज्ञापन

कस्बे के कमलेश तिराहा में बांदा मार्ग किनारे मैकासुर बाबा का स्थान है। इस स्थान के ठीक बगल में दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव के आरोपी के पिता की आलीशान कोठी है। इसे ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया है। नगर पंचायत के रिकॉर्ड में यह मैकासुर बाबा के आश्रम के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के रिकॉर्ड के अनुसार मौलाना के पिता मुइनउद्दीन व मां जेबुन्निसा एवं बाबा इमामुद्दीन के नाम कुल तीन मकान दर्ज हैं। इनमें मां के नाम इंडिया उर्फ इंडियन लॉज है। आयशा मस्जिद के बगल का मकान मौलाना खान के पिता के नाम है। इसी तरह मां गीता महेश्वरी इंटर कॉलेज के बगल का मकान बाबा इमामुद्दीन के नाम दर्ज है। इनके बाबा की मृत्यु दशकों पूर्व हो गई है, लेकिन संपत्ति आज तक किसी के नाम ट्रांसफर नहीं हुई है। इसके अलावा कोई संपत्ति इनके नाम नगर पंचायत में दर्ज नहीं है, जबकि उनके पास नवीन गल्ला मंडी के ठीक बगल में हाईवे किनारे आलीशान व्यापारिक प्रतिष्ठान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश तिराहा में आमने-सामने दो मकान हैं। इनका भी कोई रिकॉर्ड नगर पंचायत के पास नहीं है। इससे यह साबित होता है कि उन्होंने यह मकान अवैध रूप से बना रखे हैं। इसका कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। नगर पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार महज तीन संपत्तियां ही कार्यालय रिकॉर्ड में दर्ज हैं। कस्बे के लेखपाल अशोक कुमार ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में मैकासुर बाबा आश्रम गाटा संख्या 1515 में स्थापित है।

फोटो 17 एचएएमपी 12- सुमेरपुर में कमलेश तिराहा के बगल में बना आलीशान मकान। संवाद

फोटो 17 एचएएमपी 12- सुमेरपुर में कमलेश तिराहा के बगल में बना आलीशान मकान। संवाद

फोटो 17 एचएएमपी 12- सुमेरपुर में कमलेश तिराहा के बगल में बना आलीशान मकान। संवाद

फोटो 17 एचएएमपी 12- सुमेरपुर में कमलेश तिराहा के बगल में बना आलीशान मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed