{"_id":"627fe9514f5f5b6cb1133ed6","slug":"the-accused-beat-the-lekhpal-in-the-tehsil-hamirpur-news-knp696786161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों ने लेखपाल को तहसील परिसर में मारापीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों ने लेखपाल को तहसील परिसर में मारापीटा
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। घर में बुलाने पर न पहुंचने से नाराज आरोपियों ने तहसील परिसर में ही लेखपाल के साथ जमकर मारपीट की है। वहीं डूडा विभाग के जेई को जान से मारने की धमकी दे डाली। तहसील परिसर में मौजूद गार्डों ने दोनों आरोपी युवकों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
तहसील के कस्बा क्षेत्र में तैनात लेखपाल पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह तहसील में सरकारी कार्य कर रहे थे। तभी कस्बा निवासी पवन अनुरागी ने फोन करके अपने घर आने को कहा तो उसने तहसील में मिलने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी अपने साथी नरेंद्र विश्वकर्मा के साथ तहसील आ धमका और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर गला दबाकर मारा-पीटा है। मेज पर रखे सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप लगाया कि दोनों उसे कई दिनों से जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
इससे पहले दोनों ने डूडा के जेई सुनील कुमार को भी फोन से घर बुलाकर उसके साथ गाली गलौज कर जानमाल की धमकी दी थी। पूर्व में भी तहसील परिसर में एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर चुके हैं। मौके पर मौजूद गार्डों ने दोनों आरोपियों को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दरोगा शरदचंद पटेल ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।