{"_id":"58275cc44f1c1bf77eb3bbb6","slug":"the-90-year-old-woman-with-a-young-man-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 साल की वृद्धा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 साल की वृद्धा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय के एक मोहल्ले में घर के बरामदे में सो रही एक 90 वर्षीय वृद्धा से पड़ोसी युवक ने बीती रात दुष्कर्म किया। पीड़िता की बहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी 90 वर्षीय वृद्धा अपने बड़े पुत्र की बहू व बच्चों के साथ रहती है। छोटा बेटा पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वृद्धा चलने फिरने में असमर्थ है। उसे सुनाई भी कम देता है और आंखों की रोशनी भी कमजोर है। जिसके चलते वह घर के बाहर बरामदे में सोती है। बीती रात करीब एक बजे पड़ोसी ने वृद्धा के शोर मचाने की आवाज सुनी तो पहले हमेशा की तरह शोर मचाने पर वह अनसुनी कर गया। लेकिन जब काफी देर तक वह तेज आवाज में चिल्लाई तो उसे शक हुआ। बाहर निकला और वृद्धा के पास जा ही रहा था, तभीवृद्धा के पास से एक युवक निकला और भागने लगा। जिसे उसने पहचान लिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पड़ोसी ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को एकत्र कर लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस देर रात तक आरोपी को ढूंढती रही। कोतवाल केएन सिंह ने बताया कि आरोपी आलोक उर्फ बाबू कंटर पुत्र रामपाल निषाद को पकड़ लिया गया है। पीड़िता की बहू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को रविवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते भी आरोपी कर चुका दुष्कर्म
पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बीते सप्ताह भी इसी आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन तब वृद्धा कुछ बता नहीं सकी थी। उसकी रोशनी कमजोर है। घर की माली हालत खराब होने से वृद्धा ज्यादातर लोगों से भीख मांगकर पेट भरने का प्रबंध करती है। इधर, इस घटना की जानकारी जिस किसी को हुई वह आवाक रह गया।