फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thalassemia is not tested, patients are referred

Hamirpur News: थैलेसीमिया की जांच नहीं, मरीज होते रेफर

Sat, 09 May 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 09 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thalassemia is not tested, patients are referred
हमीरपुर। जिले में थैलेसीमिया के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अक्सर बार-बार रक्त चढ़ाने (रक्त ट्रांसफ्यूजन) की जरूरत पड़ती है। हर साल आठ मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व इलाज के महत्व को समझाना है। हालांकि जिला अस्पताल में इसकी जांच के कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को दूसरे जनपदों की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन के अनुसार, इस रोग को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसके गंभीर मामलों में रोगियों को जीवनभर नियमित अंतराल पर खून चढ़वाते रहने की जरूरत होती है। चूंकि शरीर में खुद से हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है। जिले में करीब तीन मरीज इस बीमारी से ग्रसित हैं। इनका कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डॉ. केएस मिश्रा कहते हैं कि यह दो प्रकार की होती है। माइनर में लक्षण हल्के होते हैं और व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है, थैलेसीमिया के साथ पैदा होने वाले बच्चों का शारीरिक विकास धीमा हो जाता है। ऐसे लोगों में हड्डियों की कमजोरी और मस्तिष्क से संबंधित दिक्कतें भी देखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




थैलेसीमिया के लक्षण



हीमोग्लोबिन की कमी और एनीमिया के कारण लगातार कमजोरी और थकान रहना।



त्वचा में पीलापन, सांस लेने में तकलीफ, दिल की धड़कन तेज होने जैसी दिक्कतें होती रहती हैं।



थैलेसीमिया वाले बच्चों का शारीरिक विकास भी धीमा होता है। इनका वजन व लंबाई भी सामान्य से कम रह जाती है।



कोट्स



जिला अस्पताल में यदा-कदा ही मरीज इस बीमारी के आते हैं। इसकी जांच के लिए पत्राचार किया गया है। अनुमोदन मिलते ही जांच शुरू कराई जाएगी। - डॉ. आरएस प्रजापति, प्रभारी सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed