{"_id":"646bbe6b56b55139c60c05a4","slug":"ten-children-in-the-grip-of-diarrhea-admitted-to-the-district-hospital-hamirpur-news-c-12-1-247913-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डायरिया की चपेट में आए दस बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डायरिया की चपेट में आए दस बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। गर्मी के साथ ही बीमारियां भी बढ़ रहीं हैं। तपिश के बीच डायरिया ने भी पांव पसार दिए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। कुल 653 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें ज्यादा मरीज पेटदर्द, बुखार उल्टी दस्त के रहे। पैथाेलाॅजी और एक्सरेे कक्ष में भी लोगों की कतारें लगी रही। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। डिहाइड्रेशन की समस्या के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चों को भी डायरिया ने चपेट में लिया है। वार्ड में डायरिया से पीड़ित दस बच्चे भर्ती हुए हैं।
ये हैं डायरिया के लक्षण
सिर दर्द, थकान, पेशाब कम होना, चक्कर आने के साथ चिड़चिड़ापन, पेट में मरोड़, मुंह का सूखना, जी मिचलाना, सुस्ती, दस्त व ज्यादा नींद आना।
कैसे करें बचाव
तेज धूप में जाने से बचना चाहिए। जरूरत पर जाना भी है तो छाता इस्तेमाल करें। खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। तरल पदार्थ ज्यादा लें, बाजार में बनी चीजों खाने से बचें।