फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Temple wall collapses, mason dies by being buried under debris

Hamirpur: मंदिर को चल रहा था निर्माण, अचानक गिर गई दीवार, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत

Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
सार

थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Temple wall collapses, mason dies by being buried under debris
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में मंदिर का निर्माण कार्य कर रहे राजमिस्त्री के ऊपर अचानक से दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे वह दीवार के मलबे मे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। चिकासी थानाक्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी भागबली अहिरवार ने बताया कि उनके गांव में करीब 15 वर्ष पुराना शंकर जी का मंदिर है। जो जीर्णशीर्ण हो चुका है। जिसका निर्माण कार्य गांव के ही बाबू ठाकुर करा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि मंदिर में उनके पिता कुंवरलाल अहिरवार (55) बुधवार को राजमिस्त्री का काम करने के लिए गए थे। शाम करीब चार बजे अचानक मंदिर की दीवार गिर गई। मलबे में उनके पिता दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजमिस्त्री की मौत पर पत्नी गुलाबरानी, पुत्र भागबली, मनोज कुमार व परमेश्वरी दयाल का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed