फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Temperature 39 degrees during the day, relief from heavy rain in the evening

Hamirpur News: दिन में पारा 39 डिग्री, शाम को झमाझम बारिश से राहत

Fri, 29 Mar 2024 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Temperature 39 degrees during the day, relief from heavy rain in the evening
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर शुक्रवार को दिन में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान के कारण तल्ख धूप होने के बाद शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया।
विज्ञापन

करीब सात बजे आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर की गलियां व सड़कें जलमग्न हाे गईं। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, खेतों में मड़ाई के लिए रखी गेहूं और चना की फसल भींगने से किसान परेशान रहे।
शुक्रवार को सुबह दस बजे से ही गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू किया। गर्मी से लोग जूझते रहे। घरों व दफ्तरों में कूलर और एसी चलाए गए। बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया। मौसम का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 22 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

हालांकि, शाम के समय मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ ही बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश होने से गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि मौसम में परिवर्तन का समय चल रहा है। पिछले पांच दिन से तेज धूप हो रही थी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट होगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर। मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम अचानक बदल गया। धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। किसान के चेहरे में पर चिंता की लकीरे खिंच गई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही इसको लेकर आशंका जताई थी। गहरौली क्षेत्र में मौसम खराब होने से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed