{"_id":"56fec0874f1c1b9242f00126","slug":"teachers-black-day-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने मनाया काला दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने मनाया काला दिवस
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
काला दिवस पर धरना देते बीटीसी शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियाें को सेवानिवृत्ति के बाद दी जाने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के परिजनों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इसके विरोध में शिक्षकों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। बताया कि यूपी को छोड़ अन्य राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल है। ज्ञापन देते समय शिक्षक मलखान सिंह, राजबहादुर दक्ष, करनबाबू, मुख्तार अहमद खां, रामकिशोर गौतम, दिनेश चंद्र लोधी, सुरेश सोनकर, घनश्याम सविता, रणविजय चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन