{"_id":"57167f584f1c1b10668b4a68","slug":"teach-energy-saving-lesson-by-led-bulb-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी बल्ब देकर पढ़ाया ऊर्जा बचत का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी बल्ब देकर पढ़ाया ऊर्जा बचत का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता को एलईडी बल्ब देते जेई राजेशराम।
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा बचत के लिए पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब वितरित करना शुरू कर दिया है।पावर कारपोरेशन में एलईडी बल्ब प्रभारी जेई राजेशराम ने बताया कि सात वाट का एक बल्ब उपभोक्ताओं को 75 रुपये में मिलेगा। एक कनेक्शन पर अधिकतम पांच बल्ब लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
बाजार में एलईडी बल्बों की कीमत काफी अधिक है। जिसके चलते आम उपभोक्ता इन बल्बों को नहीं खरीद पाता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा दिए जाने वाले एलईडी बल्बों पर दो साल की गारंटी दी जा रही है। स्टोर में पांच हजार एलईडी बल्ब उपलब्ध हैं। अभी तक 100 बल्ब ही उपभोक्ताओं ने खरीदे हैं। इच्छुक उपभोक्ता अपना कनेक्शन नंबर देकर क्षेत्र से संबंधित जेई से बल्ब प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन