फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   System ailing, patients in distress: A two-and-a-half-hour wait from prescription to test.

व्यवस्था बीमार, मरीज बेहाल : पर्चे से जांच तक ढाई घंटे का इंतजार

Mon, 21 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
System ailing, patients in distress: A two-and-a-half-hour wait from prescription to test.
फोटो 21 एचएएमपी 03- जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
हमीरपुर। जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ रही है। सोमवार को पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। महिला और पुरुषों के लिए दो-दो अलग काउंटर बनाए गए हैं। इसके बाद भी भीड़ को व्यवस्थित करने की व्यवस्था बेअसर नजर आई। कई लोग कतार से हटकर पर्चा बनवाने का प्रयास करते दिखे। मरीजों ने बताया कि पर्चा बनवाने में ही एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग जा रहा है। खून जांच और एक्सरे करवाने में मरीजों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 835 मरीज पंजीकृत किए गए। इनमें 444 पुरुष, 391 महिला और 106 बालरोगी पहुंचे। सुबह करीब 11:50 बजे पर्चा काउंटर पर बड़ी संख्या में मरीज कतार में खड़े दिखे। हड्डी रोग और मेडिसन ओपीडी के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही। चिकित्सक को दिखाने के लिए भी लंबी कतार में लगना पड़ा। खून जांच के लिए मरीजों को करीब एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। कई मरीज जांच कक्ष में फर्श पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन


जनरल फिजीशियन डॉ. परमेंदर प्रजापति ने बताया कि इन दिनों ज्यादातर वायरल बुखार और टाइफाइड सहित लूज मोशन के मरीज बढ़े हैं। वह अब तक करीब 150 मरीज देख चुके हैं। वहीं आर्थो सर्जन डॉ. विपिन राजपूत ने बताया कि जोड़ों, घुटनों व कमर दर्द के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कुछ फ्रैक्चर से संबंधित रहते हैं। रोजाना करीब 100 से अधिक मरीज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में दो बजे तक 336 जांचें

अस्पताल के जांच कक्ष के बाहर और अंदर मरीजों की भारी भीड़ रही। लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दोपहर 12 बजे तक करीब 200 जांच हो चुकी थी। एक मरीज का ब्लड सैंपल निकालने में आठ से 10 मिनट का समय लग रहा था। दोपहर दो बजे तक कुल 336 ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें सबसे अधिक वायरल बुखार के मरीज रहे।

भर्ती वार्ड में 90 मरीज भर्ती

जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में कुल 90 मरीज भर्ती मिले। इनमें बुखार के 55, लूज मोशन के 20, इनीमिया के 10 सहित अन्य रोगों से संबंधित मरीज भर्ती मिले।
ढाई घंटे हो गए, अभी जांच नहीं हुई

पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने और खून जांच कराने में ढाई घंटे लग गए। अभी ब्लड सैंपल नहीं निकल पाया है। अभी पता नहीं कितना समय लग जाए। व्यवस्था खुद ही बीमार है। - पंकज सिंह, रूरीपारा।

इलाज कराने में लगे दो घंटे

सुबह 10 बजे आए थे। एक घंटा से अधिक समय तो पर्चा बनवाने में ही लग गया। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने व दवा लेने में एक घंटा समय बर्बाद करना पड़ा। तब कहीं जाकर इलाज हो पाया है। - विजय बहादुर, चंदपुरवा।


रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ रही है। पर्चा बनवाने के लिए चार काउंटर खोले गए हैं। ब्लड जांच में कुछ समय लगता है। मरीजों की समस्याओं को देखते हुए व्यवस्थाएं और दुरुस्त की जाएंगी। - डॉ. आरएस प्रजापति, सीएमएस जिला अस्पताल।

फोटो 21 एचएएमपी 03- जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद

फोटो 21 एचएएमपी 03- जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed