फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Swachh Bharat Mission takes over

स्वच्छ भारत मिशन को लगा पलीता

Sun, 07 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 07 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Swachh Bharat Mission takes over
मौदहा में शौचालय के खुदे पड़े गड्ढे। - फोटो : amarujala
कसबे में 1772 लोगों ने शौचालय बनाने के आवेदन किए हैं। इसके लिए 17.10 लाख रुपये पहली किस्त मिली। लेकिन सैकड़ों की संख्या में खुदे पड़े गड्ढों में शौचालयों का निर्माण अभी भी नहीं हो सका है। फिलहाल मौरंग निकासी बंद होने से स्वच्छता मिशन पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन



सरकार सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है। कस्बे को ओडीएफ बनाने के प्रयास तेज हैं।  शौचालय निर्माण के लिए 1772 लोगों ने आवेदन किए। नगर पालिका के अधिकारियों ने इनमें से 1072 परिवारों को चयनित किया। पात्रों ने मकानों के सामने गड्ढे खोद लिए। शुरुआत में पैसा न आने पर दर्जनों लाभार्थ्यों ने कूड़े करकट से गड्ढोें को ढक दिया। कुछ में तो बच्चे व मवेशी गिरकर घायल हुए। इधर शासन ने 17.10 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है। इसमें 240 परिवारों को 9.60 लाख रुपये वितरित हुए हैं। समाजसेवी ओमप्रकाश सोनकर वारसी ने कहा कि एक वर्ष से यह अभियान जारी है। लेकिन नालों के अलावा योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


एक परिवार को शौचालय के लिए आठ हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह लाभार्थी की सहयोग राशि है। दो किश्तों में दी जा रही है। पहली किश्त में चार हजार रुपये जारी किए हैं। शौचालय बनाने का दवाब है लेकिन लाभार्थी बालू न मिलने का सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपी यादव, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed