फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   susaid

हमीरपुर : फंदे पर लटका मिला ठेकेदार का शव, हत्या का आरोप

Sat, 29 Oct 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
susaid
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। पलरा गांव के ठेकेदार का शव शनिवार सुबह विदोखर-पलरा मार्ग किनारे बिजली के टावर पर फंदे पर लटका मिला। बेटे और भाइयों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर शराब के खाली पौवा और ठेकेदार की हिसाब वाली डायरी फटी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पलरा गांव निवासी बृजेश श्रीवास (42) पुत्र भागवत ईट भट्ठों में मजदूर भेजने का ठेका लेता था। दीपावली पर ईट भट्ठा मालिकों से रुपये लाया था। रुपये मजदूरों को एडवांस में दे रहा था।
विज्ञापन

बेटे अजय ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन बजे बृजेश मजदूरों को रुपये देने अरतरा गांव गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे फोन पर विदोखर से चलने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शव फंदे पर लटका होने की जानकारी मिली। ग्राम प्रधान रामखिलावन श्रीवास की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। टावर से कुछ दूर पर सड़क किनारे से देशी शराब के चार खाली पौवा, चार डिस्पोजल गिलास, हिसाब की फटी हुई डायरी और बाइक खड़ी मिली।

भाई सुरेश, अवधेश, दिनेश और बेटे अजय ने हत्या कर शव टावर से लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की मामला हत्या का है या आत्महत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed