फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sucide,hamirpur news,hamirpur

वृद्ध ने पशुबाड़े में फांसी लगाकर जान दी

Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
sucide,hamirpur news,hamirpur
राठ (हमीरपुर)। नगर के उरई रोड पुलिस चौकी के पास वृद्ध ने पशुबाडे़ में फांसी लगा ली। भाई ने नगर के ही एक व्यक्ति पर मृतक को पांच साल से बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी महाराज सिंह ने बताया कि उनके भाई कृपाल सिंह (60) को नगर का एक व्यक्ति पांच साल से बंधक बनाकर काम कराता था। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देता था। बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके भाई ने उरई रोड पर पुलिस चौकी के पास पशुबाड़े में फांसी लगा ली। यह बाड़ा उसी व्यक्ति का है जिस पर बंधक बनाकर रखने का आरोप है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मृतक के भाई महाराज सिंह की सूचना पर मौके पर पुलिस भेजी है। अभी किसी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करा घटना की जांच करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed