फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Subsidy of up to 25 percent for ODOP and ODOOI.

Hamirpur News: ओडीओपी व ओडीओओआई के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान

Thu, 30 Jul 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Subsidy of up to 25 percent for ODOP and ODOOI.
हमीरपुर। उद्योग विभाग जिले के पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों को स्वरोजगार हेतु अवसर दे रहा है। तीन योजनाओं (विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ओडीओपी, ओडीओओआई) के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उपायुक्त जयश्री तिवारी के अनुसार, शासन इन योजनाओं पर अनुदान दे रहा है।
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में कारीगरों को प्रशिक्षण और टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, शैक्षिक योग्यता या जाति का कोई बंधन नहीं। चयन पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ाव के आधार पर होगा। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना चर्म (जूता) और धातु उद्योग के लिए ऋण उपलब्ध कराएगी। परियोजना लागत पर 25 फीसदी अनुदान है; लाभार्थी को 5 से 10 फीसदी अंशदान करना होगा। एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओओआई) योजना स्थानीय व्यंजनों के व्यवसाय को बढ़ावा देगी। इसमें 1 से 25 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 25 फीसदी अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed