फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Students will solar lanterns

छात्राओं को मिलेगी सोलर लालटेन

Sun, 22 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 22 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students will solar lanterns
राकेश ने सात दोस्तों संग मिल की थी कंपनी की स्थापना - फोटो : AmarUjala

भरुआ सुमेरपुर। बेटियों को शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने के लिए सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ  इंडिया की ओर से कस्बे के श्री स्वामी नागाजी बालिका डिग्री कालेज की छात्राओं को नि:शुल्क सोलर लालटेन दी जाएगी। कालेज की प्राचार्या ने सभी छात्राओं से आवेदन फ ार्म भरने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड के पिछड़ें क्षेत्र की बालिकाओं को  शिक्षा ग्रहण करने में सबसे बड़ी बाधा बिजली है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली न पहुंचने से छात्र छात्राएं पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो पाती है जिसका असर उनके परीक्षा परिणाम में भी पड़ता है। इसी को लेकर सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ  इंडिया नई दिल्ली ने कस्बे के श्रीस्वामी नागा जी बालिका डिग्री कालेज की बीए तथा बीएड  की छात्राओं को सोलर लालटेन वितरित करने की बात कही है। कालेज की प्राचार्या डा. प्रभा दीक्षित ने बताया है कि उनके पास यूपी नेडा कार्यालय ने पत्र भेजा है जिसमे कालेज की बीए तथा बीएड की छात्राओं को नि:शुल्क सोलर लालटेन दी जाएगी। इन छात्राओं को दो चरणों में लालटेन दी जाएगी। पहले चरण में 27 मई को वितरित की जाएंगी जबकि दूसरे चरण में तीन जून को लालटेन मिलेंगी। प्राचार्या ने सभी छात्राओं से आवेदन फ ार्म भर कर जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि वितरण तिथियों में सुबह आठ बजे कालेज में उपस्थित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed