फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student who went to take bath with friends drowned in Yamuna

Hamirpur News: दोस्तों संग नहाने गया छात्र यमुना में डूबा

Sun, 03 Nov 2024 02:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 03 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Student who went to take bath with friends drowned in Yamuna
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया कक्षा 11 का छात्र गहराई में जाने से डूब गया। वहीं, तीन अन्य दोस्तों को एक चरवाहे ने बचा लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने जाल की मदद से छात्र का शव बरामद किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सुरौली बुजुर्ग के मजरा छोटा कछार निवासी गोविंदा उर्फ गुड्डू सिंह कानपुर के रनिया में परिवार सहित रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। गुड्डू पत्नी व बच्चों को लेकर गांव दिवाली पर्व मनाने आए थे। शुक्रवार को उनका बड़ा पुत्र ध्रुव सिंह (17) गांव निवासी अभयजीत सिंह, रामवीर सिंह और भूरा सिंह के साथ गांव के समीप से बहने वाली यमुना नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन

दिन के करीब 12 बजे वह चारों डूबने लगे। बच्चों का शोर सुनकर पास ही बकरी चरा रहे चरवाहे जागेश्वर निषाद ने अभयजीत, रामवीर व भूरा को बचा लिया, लेकिन गहराई होने के कारण वह ध्रुव सिंह को नहीं बचा सका। उसने ध्रुव के डूबने की सूचना गांव पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ध्रुव का शव जाल के माध्यम से बाहर आ सका। ध्रुव रनिया में कक्षा 11 का छात्र था। वह दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed