{"_id":"581245ce4f1c1b994fbc4031","slug":"store-robbed-him-of-the-suspension-imposed-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान निलंबन पर लगाया लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान निलंबन पर लगाया लूट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते मंगलवार की शाम मसगांव के पास हुई लूट की घटना को मुस्करा पुलिस ने जांच में झूठा पाया है। पुलिस ने बताया कि राशन की दुकान निलंबित होने से नाराज कोटेदार ने विरोधियों को फंसाने के लिए लूट का नाटक रचा था।
विज्ञापन
न्यूरिया गांव की कोटेदार पूनम व उसके भाई रोहित तथा मनोज पुत्रगण देवकरन अपने कोटे का तेल उठाने बीते मंगलवार को मुस्करा गए थे। देर शाम इंतजार करने के बावजूद तेल की उठान नहीं हो सका। वहां के डीलर ने तेल के जमा 40 हजार रुपये वापस कर दिए। महिला कोटेदार तो किसी वाहन से शाम को ही घर वापस आ गई। लेकिन उसके दोनों भाई को देर शाम लौटते समय मसगांव के निकट मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने लूट लिया। पीड़ितों ने बताया था कि दो बाइकोेें में सवार चार युवकों ने ट्रैक्टर रोका मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनके तेल के 40 हजार रुपये व अलग पड़े दस हजार रुपये छीन लिए। बुधवार को पीड़ितों ने मुस्करा थाने में इस घटना की तहरीर दी। मुस्करा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर में जिन पर आरोप लगाया गया है। उन युवकों से पूछताछ की गई है। जहां युवकों ने बताया कि राशन की दुकान मंगलवार को ही निलंबित हुई है। उन्हीं लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई से नाराज कोटेदार ने उन लोगों को फंसाने के लिए लूट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद युवकों को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन