{"_id":"628139602a6b794b0d09f3b5","slug":"stone-pelting-commotion-for-the-possession-of-the-house-hamirpur-news-knp6969628140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास पर कब्जा करने के लिए पत्थरबाजी कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास पर कब्जा करने के लिए पत्थरबाजी कर किया हंगामा
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। भाजपा का झंडा लगी लक्जरी कारों से आए नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े व्यापार मंडल के महामंत्री के आवास के एक हिस्से पर कब्जे की कोशिश की। लोहे के रॉड से तोड़फोड़ कर पथराव कर दहशत फैलाई। गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर लौट गए। घटना से भयभीत महामंत्री को हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन उन्हें कानपुर लेकर गए हैं। पुलिस ने वादी पक्ष की महिला समेत विपक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
थाने से 50 मीटर दूर व्यापार मंडल के नगर महामंत्री श्यामलाल गुप्ता का पुश्तैनी मकान है। उसका एक हिस्सा विवादित है। इसका अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। बहू सुनीता गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर ढाई बजे भाजपा की झंडा लगी दो लग्जरी कारों में 12 से ज्यादा युवक हाथों में राड आदि लेकर आए और विवादित हिस्से में पड़े तालों को तोड़ना शुरू कर दिया। साथ ही पत्थरबाजी करते जमकर गाली-गलौज की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस पर सहयोग का आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने पर व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। चर्चा है कि कस्बे का एक भाजपा नेता भी मकान में कब्जा कराने में सहयोग कर रहा है।
ानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि वादी पक्ष से सुनीता गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। जबकि मकान में कब्जा करने व तोड़फोड़ करने के आरोपी बालकिशन ओमर, नीरज ओमर, शुभम ओमर, राहुल ओमर व विजयकांति ओमर को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो की जांच करने के बाद घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुई सख्त
घटनास्थल थाने से 50 मीटर दूर होने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लेकिन जैसे ही घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए और पुलिस हरकत में आई।