फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sticks, poles and chairs moved in two sides amidst the dance of bar girls

बार बालाओं के डांस के बीच दो पक्षों में चले लाठी डंडे व कुर्सियां

Thu, 12 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sticks, poles and chairs moved in two sides amidst the dance of bar girls
सरीला (हमीरपुर)। चिकासी थानाक्षेत्र के रिहुंटा गांव में बुधवार की रात एक शादी समारोह में बार बालाओं के डांस के बीच दो पक्षों में लाठी-डंडे व कुर्सियां चल गईं। बवाल के दौरान तीन लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन

जलालपुर थानाक्षेत्र के न्यूलीबासा गांव निवासी धर्मपाल ने बताया की न्यूलीबासा से कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए चिकासी क्षेत्र के रिहुंटा गांव गए थे। शादी में बार बालाओं का डांस चल रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान गांव के कपिल, विनय कुमार, सुरेंद्र गुप्ता व राघवेंद्र राजपूत कार्यक्रम में पहुंचे और गाली गलौज करते हुए लोगों से अभद्रता करने लगे। देखते ही देखते बवाल बढ़ गया। इसके बाद न्यूलीबासा गांव निवासी धीरज, धर्मपाल सिंह और कपिल गुट के बीच लाठी-डंडे व कुर्सियां चल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में धर्मपाल, धीरज समेत तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज व धमकी देकर मौके से भाग गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर भेजा गया था। तब तक मामला शांत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed