फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stalled between two brothers in house dispute

मकान विवाद में दो भाइयों के बीच हुआ पथराव

Thu, 18 May 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 18 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Stalled between two brothers in house dispute
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
मकान की दुकानों में कब्जे को लेकर परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ। वहीं, एक पक्ष ने दूसरे पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।


मुख्यालय के सूफीगंज सुभाष बाजार निवासी कृष्णकुमार साहू का उसके भाई प्रकाशचंद्र के बीच मकान में बनी तीन दुकानों के बंटवारे को लेकर अर्से से विवाद चल रहा है। करीब पांच माह पूर्व हुए विवाद में पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद कृष्णकुमार इस मामले में लेबर कोर्ट गया और मुकदमा जीत गया है। प्रकाशचंद्र ने इस आदेश को जिला जज अदालत में चुनौती दी। जिस पर इस अदालत ने प्रकाशचंद्र के पक्ष में आदेश किया। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे प्रकाशचंद्र अपने पुत्र बंटू सहित अन्य के साथ विवादित दुकानों की शटर खोलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी विपक्षी कृष्णपाल उसका पुत्र आशुतोष आदि आए और विरोध करने लगे। वाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। जिससे मोहल्ले में काफी भीड़ जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल चंचल यादव ने स्थित को संभालने का प्रयास किया।

बवाल को देखते यूपी 100 की दो टीमें व फोर्स बुलाकर मामले को शांत कराया। पुलिस यहां से कृष्णपाल, आशुतोष व दूसरे पक्ष के प्रकाशचंद्र व बंटू को पकड़कर कोतवाली ले गए।

इधर आशुतोष ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर बैठा था तभी प्रकाशचंद्र, राजेंद्र आदि उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।

लगाया कि प्रकाशचंद्र ने दहशत फैलाने की गरज से हवाई फायर भी की। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि चारों लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। बताया कि पथराव हुआ है। मगर फायरिंग किए जाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed