फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sports grounds will be developed in eight PM Shri schools at a cost of Rs 22.25 lakh.

Hamirpur News: आठ पीएमश्री विद्यालयों में 22.25 लाख से विकसित होंगे खेलकूद मैदान

Sat, 27 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sports grounds will be developed in eight PM Shri schools at a cost of Rs 22.25 lakh.
हमीरपुर। पीएमश्री स्कूलों में खेलकूद प्रतिभाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए आठ पीएमश्री विद्यालयों में 22.25 लाख की लागत से खेलकूद मैदान विकसित किए जाने की स्वीकृति मिल गई है। इन विद्यालयों में खेलें भी और खिलें भी की थीम पर काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन



शासन की ओर से प्रथम चरण में जिले के आठ स्कूलों का पीएमश्री के तहत चयन किया गया था। इसके बाद आठ स्कूलों का और चयन किया गया है। अब तक कुल 16 विद्यालयों का पीएमश्री के तहत चयन किया गया है। सभी स्कूलों में स्पोर्ट्स क्लब का गठन कराकर विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार खेल गतिविधियां कराई जाएंगी। खेल सामग्री खरीद के लिए स्कूल के स्पोर्ट्स क्लब को धनराशि भी मुहैया करा दी गई है। साथ ही आठ पीएमश्री विद्यालयों पर खेलकूद मैदान विकसित कराए जाने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इनमें विभाग 22.25 लाख रुपये की धनराशि खर्च करेगा। इसके अलावा पीएमश्री स्कूलों में अगर विद्यार्थी किसी विशिष्ट खेल के प्रति इच्छा व्यक्त करते हैं तो खेलो इंडिया व फिट इंडिया के तहत अंशकालिक प्रशिक्षक की व्यवस्था का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन


------------


इन स्कूलों में विकसित होंगे खेलकूद मैदान

1- पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय गढ़ा।
2- पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बदनपुर।
3- पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नरायच।
4- पीएमश्री कंपोजिट मनकी खुर्द।
5- पीएमश्री नरेंद्रदेव राठ।
6- पीएमश्री बसेला गोहांड।
7- पीएमश्री जराखर।
8- पीएमश्री सरीला।

-------------




आठ पीएमश्री स्कूलों में खेलकूद मैदान विकसित कराए जाने की स्वीकृति मिली है। 22 लाख से अधिक लागत से इनका निर्माण कराया जाएगा। रुचि अनुरूप खेल सामग्री और खेल प्रशिक्षक का प्रावधान भी किया गया है। इससे सभी पीएमश्री स्कूलों में खेल संबंधित गतिविधि बढ़ाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- आलोक सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed