फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sport

पहले दिन 21 कुश्तियां, नामी पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
sport
गोहांड(हमीरपुर)। खेड़ा शिलाजीत गांव में सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल शुरू हुआ। दंगल के पहले दिन 21 कुश्तियां हुईं। जाने माने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांवपेंच दिखाए।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ गांव निवासी जालौन के जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने किया। पहली कुश्ती विनय धौहल व नरेंद्र इतरा आश्रम के बीच हुई, इसमें विनय धौहल विजयी हुए। जितेंद्र (लखनऊ) ने इमरान (कन्नौज) को काफी संघर्ष के बाद पराजित किया।
विज्ञापन

मोंटी (हरियाणा) ने अशोक (प्रतापगढ़), ऊदल (धौहल) ने मुन्नू (चंड़ीगढ़), मंगल (रहंटिया) ने संजय (मेरठ) व रवि (इटरा आश्रम) ने भरत (राजस्थान) को हराया। सबसे रोचक मुकाबला अनूप (पंजाब) व रणवीर (हरियाणा) के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच जीत-हार का निर्णय नहीं हो पाया। निर्णायक की भूमिका भूरा पहलवान ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवकरन तिवारी, पूर्व प्रधान रामप्रकाश राजपूत, सुनील मिश्रा, भान लंबरदार, वीरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed