{"_id":"6ac933120f410caaa50c60d4","slug":"spoke-to-wife-on-the-phone-and-ended-life-by-hanging-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146141-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पत्नी से फोन पर बात की और फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पत्नी से फोन पर बात की और फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 04- मृृतक प्रदीप कुमार। स्रोतः परिजन
- चार माह से मायके में थी पत्नी, आठ माह पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ (हमीरपुर)। नगर के मल्हौवा रोड लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी युवक ने चार माह से पत्नी के मायके से न आने पर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह मां ने बेटे को फंदा से लटका देख पड़ोसियों को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है।
लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी रामबाई ने बताया कि कई साल पहले उनके पति वंशीधर अहिरवार की मौत हो गई थी। वह अपने इकलौते बेटे प्रदीप कुमार (25) के साथ रहती थी। जो दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता था। 21 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश के हरपालपुर क्षेत्र के इमिलिया गांव की ज्योति से उसकी शादी हुई थी।
बताया कि शादी के बाद बहू दो बार ससुराल आई। चार माह से वह अपने मायके से नहीं आ रही थी। जिससे बेटा परेशान रहता था। एक माह पहले प्रदीप दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिससे वह घर लौट आया था। बताया कि बृहस्पतिवार देर रात तक बेटा अपनी पत्नी से बात करता रहा। सुबह जब उनकी नींद खुली तो बेटा कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। इकलौते बेटे की मौत से मां का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।