फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP,hamirpur news,hamirpur,akhilesh yadav

अब छोटे दलों से गठबंधन करेंगे : अखिलेश

Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
SP,hamirpur news,hamirpur,akhilesh yadav
शहर के यमुना पुल में विजय रथ वाहन से कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह ? - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। मंगलवार शाम कानपुर से विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से गठबंधन किए जाते हैं। पूर्व के चुनावों बड़े दलों से गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। अब छोटे दलों से गठबंधन करेंगे।
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानपुर से विजय रथ यात्रा शुरुआत की है। शहर पहुंचने पर सपाइयों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को यात्रा कुरारा पहुंचेगी, जहां सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा का झूठ जनता समझ चुकी है। भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसके वादे पूरे नहीं किए हैं। इस सरकार ने बिजली का उत्पादन एक भी यूनिट नहीं बढ़ाया है। उल्टे बिजली का बिल बढ़ा दिया है। अल्पसंख्यकों को अपमानित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि वे सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इस विजय यात्रा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे। यमुना पुल के पास कार्यकर्ताओं ने विजय रथ का स्वागत किया। इस मौके पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विजय रथ की बस की छत में चढ़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। विजय रथ रानी लक्ष्मीबाई होता हुआ लोनिवि के डाक बंगले पहुुंचा। जहां अखिलेश ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी कार्यालय का मोबाइल से लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय रथ यात्रा के चलते दिन भर बाधित रहा हाईवे
कानपुर से शुरू हुई विजय रथ यात्रा के चलते कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह जगह पर सपाइयों का जमावड़ा लगा रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल माला लिए जगह जगह उनका इंतजार करते रहे। दिन भर भारी वाहनों का आवागमन ठप रहा।
होर्डिंग्स से पाट दिए रास्ते
पार्टी में अपने कद को ऊंचा दिखाने के लिए नेताओं ने होर्डिंग्सों से यमुना पुल से लेकर कुरारा कस्बे तक पूरे रास्ते को पाट दिया है। जगह-जगह लगीं होर्डिंग्स ने एक बार फिर नगर पालिका की उदासीनता की पोल खोलकर रख दी। अभी कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी ने शहर में लगीं अवैध होर्डिंग्सों को हटाने के निर्देश दिए थे।

पार्टी कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम निरस्त किया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से मिलने के लिए नेताओं की होड़ लगी रही। जिला कार्यालय में जाने का कार्यक्रम था, जिसे निरस्त कर दिया गया। वहीं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का सूची में नाम न होने पर सुरक्षा में तैनात पुलिस ने उन्हें घुसने नहीं दिया। बाद में अधिक भीड़ होने के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय जाने के बजाय सीधे डाक बंगले पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed