फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sorghum procurement has stalled, farmers have been waiting for 15 days.

Hamirpur News: ज्वार खरीद ठप, किसान 15 दिनों से कर रहे इंतजार

Wed, 17 Dec 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sorghum procurement has stalled, farmers have been waiting for 15 days.
हमीरपुर। ज्वार की उठान न होने से खरीद ठप है। किसान अपना माल बेचने के लिए एक पखवाड़े से टोकन लिए लाइन पर लगा है। केंद्रों में जगह न होने के कारण प्रभारियों ने खरीद पर रोक लगा दी है। इससे 15 दिन से किसान अपनी ज्वार फसल बेचने केे लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में ज्वार खरीद के लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो कुरारा, एक सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, सरीला, राठ, गोहांड में खोले गए हैं। इन सभी केंद्रों को कुल 3,600 मैट्रिक टन ज्वार की खरीद करने का लक्ष्य मिला है। अब तक 2,692 एमटी की खरीद हो सकी है। सभी केंद्रों के माध्यम से कुल 1,271 एमटी की उठान हो सकी है। अभी भी 1,421 एमटी ज्वार उठान के लिए सड़कों पर पड़ी है। केंद्रों से माल की उठान न होने के कारण खरीद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अब तक 559 किसानों से ज्वार खरीदी गई है। इनको 10 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जाना है, लेकिन अभी तक मात्र 7.42 करोड़ का भुगतान हाेने का दावा किया जा रहा है। कुरारा मंडी समिति में संचालित केंद्र में किसान ज्वार लेकर आ रहे हैं, लेकिन उनकी तौल नहीं हो पा रही है। सुमेरपुर मंडी स्थिति केंद्र में किसानों की ज्वार खुले आसमान के नीचे पड़ी है। बारिश आदि होने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

एमएसपी में 128 रुपये की वृद्धि

श्रीअन्न योजना के प्रोत्साहन के लिए शासन ज्वार और बाजरे की खरीद कराने के लिए सरकारी खरीद केंद्र खोले हैं। इसे विपणन विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। गतवर्ष शासन ने ज्वार की खरीद 3,571 रुपये प्रति क्विंटल की थी। वहीं, इस बार एमएसपी में 128 रुपये की वृद्धि करते हुए 3,699 रुपये निर्धारित कर रखा है, जबकि ज्वार माल डांडी का 3,749 रुपये निर्धारित है।
-------------

खुले आसमान के नीचे पड़ी किसानों की ज्वार

सुमेरपुर केंद्र प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि अब तक 119 किसानों से 5,385 क्विटंल ज्वार की खरीद की गई है। मंडी परिषद द्वारा उपलब्ध कराई गई जगह भर गई है। साथ ही सड़क पर भी तौल की गई ज्वार पड़ी है। अब तक मात्र 1,750 क्विंटल की उठान हो सकी है। जगह न होने के कारण मजबूरी में किसानों की तौल ठप करनी पड़ी है। वहीं, 87 किसानों को 1.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। कोहरा और मौसम खराब होने से अगर बारिश हो गई तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नीलामी चबूतरों में व्यापारियों के कब्जा करने से किसानों की ज्वार खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है।
------------

खाली कराए जाएंगे चबूतरे

सुमेरपुर मंडी सचिव ब्रजेश निगम ने बताया कि नीलामी चबूतरा खाली कराने के लिए व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। चबूतरा खाली कराकर किसानों को सुविधा दिलाई जाएगी।
------------



किसानों की नहीं, व्यापारियों की तौल रही ज्वार

हरौलीपुर निवासी किसान राजेंद्र ने बताया कि10 दिन से सात क्विंटल ज्वार बेचने के लिए परेशान हैं। अभी तक तौल नहीं हो पाई है। केंद्र प्रभारी और व्यापारियों की मिली भगत के चलते सिर्फ व्यापारियों की ज्वार तौली जा रही है।


13 दिन बाद भी नहीं तौल सकी 40 क्विंटल ज्वार

पडुई गांव निवासी किसान अनुराग ने बताया कि बीते 13 दिन से ज्वार की तौल कराने के लिए केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। 40 क्विंटल ज्वार यहीं केंद्र में पड़ी है। प्रतिदिन आजकल कहकर उसे टहला दिया जाता है।
---------------


कागजी कार्रवाई भी पूरी फिर भी नहीं तौल रहे ज्वार

महिला किसान किशना कहती है कि बीते तीन दिसंबर से साढ़े चार क्विंटल ज्वार की तौल कराने के लिए परेशान हूं। सारी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर दी, लेकिन आज तक उसकी ज्वार की तौल नहीं हो सकी है।
------------


पता नहीं किसानों की ज्वार खरीद रहे या दलालों की

परसी डेरा निवासी किसान मलखान कहते हैं कि आनलाइन कराये 15 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक उसकी 35 क्विंटल ज्वार की तौल नहीं हो सकी है। पता नहीं किसानों की ज्वार खरीदी जा रही है या किसान के भेष में छिपे दलालों की खरीद की जा रही है।

------------


12,000 के सापेक्ष मात्र 3100 क्विंटल हुई खरीद

कुरारा केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों केंद्रों में कुल 12,000 क्विंटल ज्वार खरीद का लक्ष्य मिला है। एक में 2,000 क्विंटल व दूसरे में मात्र 1100 क्विंटल खरीद की गई है। अभी भी 9000 हजार क्विंटल खरीद होना शेष है। किसानों के आरोप निराधार हैं। तौल न हो पाने के कारण झूठे आरोप लगा रहे हैं।

-------------


ज्वार उठान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ठेकेदार को बुलाकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। दो गाड़ी आज लोड कराई गई हैं। दो सुबह लोड होने की उम्मीद है। इसे छानी मंडी स्थिति एसडब्लूसी के गोदाम में रखवाया जा रहा है। कहा कि हालात ऐसे हैं कि सभी किसान व्यापारी बन गए हैं।
- घनश्याम वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed